वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद सरस्वती ने कहा है कि मेरे विरुद्ध अनर्गल शिकायत के प्रकरण में बहुत अहम साक्ष्य हमारे हाथ लगे हैं। उन्हें हमारे अधिवक्ताओं के दल ने हासिल किए हैं वे ब्रह्मचारी वेशधारी आशुतोष नामक व्यक्ति के आरोपों को निराधार सिद्ध करने के लिए पर्याप्त हैं। ज्योतिष्पीठाधीश्वर ने बुधवार की शाम शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि हमारे पास ऐसे प्रमाण हैं जिनसे साबित होता है कि जिन दो बच्चों को पीड़ित बताया जा रहा है वे लंबे समय से उनके साथ ही रह रहे हैं। हमारे आश्रम में उनका कभी आना ही नहीं हुआ। यदि मेडिकल जांच में उनके साथ गलत काम की पुष्टि हुई है तो इसके जिम्मेदार भी वही हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी की ओर से किये गए एक फेसबुक पोस्ट क...