खगडि़या, अप्रैल 13 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में रविवार को भी कई ट्रेनें देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 19483 डाउन अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे विलंब से चली। वहीं 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू करीब ढाई घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब पौने दो घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से पहंुची। जबकि 15626 अगरतला-देवघर साप्ताहिक ट्रेन करीब सवा दो घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...