अहमदाबाद, जून 28 -- गुजरात के अहमदाबाद शहर में इस महीने हुई विमान दु्र्घटना में मारे गए लोगों की संख्या में संशोधन हुआ है। जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि डीएनए परीक्षण से आखिरी मृतक की पहचान होने के बाद उसका पार्थिव शरीर भी उसके परिवार को सौंप दिया गया। जिसके बाद प्रशासन ने शनिवार को मृतकों का नया संशोधित आंकड़ा भी जारी कर दिया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हुई है। जबकि इससे पहले तक चिकित्सा अधिकारियों द्वारा इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 270 बताई जा रही थी। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'एयर इंडिया विमान दुर्घटना के शिकार अंतिम व्यक्ति के शव का डीएनए मिलान कर लिया गया है। पीड़ित के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।' आगे उन्होंने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.