अहमदाबाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
जौनपुर, सितम्बर 7 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सहिजदपुर गांव निवासी एक युवक की गुजरात के अहमदाबाद में मौत हो गई। वह परिवार के साथ वहीं रहकर कबाड़ का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के मुताबिक पिछले करीब एक सप्ताह से 30 वर्षीय जगदीश का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने खिड़की से अंदर देखा। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जगदीश के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं, जो अहमदाबाद में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.