नई दिल्ली, मार्च 7 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को लेकर कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने एक बड़ा बयान दिया है। आमतौर पर अपनी अच्छी इमेज के लिए मशहूर न्यूजीलैंड टीम इस बार अपनी छवि बदलकर खिताब जीतने के लिए बेताब नजर आ रही है। उनके कप्तान ने बड़ी बयानबाजी की है। फाइनल मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब मिचेल सैंटनर से करोड़ों भारतीय प्रशंसकों की उम्मीदों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "ट्रॉफी उठाने के लिए मुझे एक बार कुछ दिल तोड़ने में कोई आपत्ति नहीं होगी।" सैंटनर का यह बयान साफ करता है कि कीवी टीम इस बार केवल फाइनल तक पहुंचने से संतुष्ट नहीं है, बल्कि वह विश्व विजेता बनकर ही घर लौटना चाहती है। यह भी पढ़ें- IND V...