अहमदाबाद, जुलाई 18 -- गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक भीषण दुर्घटना हो गई। बताया जाता है कि अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में रामोल-गात्रद रोड पर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जाते हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जाती है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास का इलाका दहल गया।5 लोगों की मौत पुलिस ने बताया कि शनिवार को दोपहर के वक्त अहमदाबाद के बाहरी इलाके में वस्त्राल के पास गात्राड रोड पर पटाखे बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इसके बाद फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी। भीषण आग से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है। एक अधिकार...