अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 9 की मौत, दूर तक बिखरे अंग; आर्थिक मदद का ऐलान
अहमदाबाद, जुलाई 18 -- गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक भीषण दुर्घटना हो गई। अहमदाबाद के रामोल इलाके में रामोल-गात्रद रोड पर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को दो अलग-अलग अस्पतालों (असरवा इलाके के सिविल अस्पताल और मणिनगर के एलजी अस्पताल) में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास का इलाका दहल गया। मानव अंगों के अवशेष दूर तक बिखर गए।9 की मौत असरवा इलाके के सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि सिविल अस्पताल में 5 घायलों के साथ एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया था। घायलों का इलाज जारी है। वहीं एलजी अस्पताल की सुपरिटेंडेंट लीना डाभी ने बताया कि अस्पताल में नौ लोगों को लाया गया था, जिनमें से 8 की मौत हो चुकी है। एक घायल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.