अहमदाबाद, जून 12 -- Air India Crash Anniversary: 12 जून 2025 का वह मनहूस दिन... आज से ठीक एक साल पहले गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का वह विमान 'AI171' क्रैश हो गया, जिसमें एक यात्री को छोड़कर बाकी सवार 241 लोगों की मौत हो गई। ना सिर्फ विमान के पायलट, क्रू मेंबर और यात्री मारे गए, बल्कि मेडिकल कॉलेज के कैंपस में विमान गिरने से जमीन पर मौजूद कई अन्य लोग भी काल के गाल में समा गए। विमान हादसे के सालभर बाद भी कई सवाल अब तक कायम हैं। हादसा क्यों और कैसे हुआ, गलती किसकी थी... इस तरह के अहम सवालों के ठोस जवाब नहीं मिले हैं। इस बीच फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईबी) ने जांच में बड़ी कमी का आरोप लगाया है। उन्होंने जांच की तकनीकी दिशा और एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की पार्दशिता पर सवाल उठाए हैं। एफआईबी का दावा है कि क्रैश हुए विमान...