आगरा, अक्टूबर 16 -- आगामी त्योहारी सीजन के चलते रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी सं. 09401/09402 अहमदाबाद-मालदा टाउन-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से 21, 28 अक्तूबर, 4, 11, 18, 25 नवंबर को प्रत्येक बुधवार को और मालदा टाउन से 16, 23, 30 अक्तूबर, 6, 13, 20, 27 नवंबर को प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन अहमदाबाद से बुधवार को दोपहर 3.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.30 बजे ईदगाह जं. व अगले दिन सुबह 10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। ट्रेन मालदा टाउन से शुक्रवार को शाम 6.10 बजे चलकर अगले दिन रात 8.20 बजे ईदगाह व अगले दिन अहमदाबाद पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आज से भागलपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें ट्रेन में 12 थर्ड एसी, 8 स्लीपर कोच लगे होंगे।

हिंदी हिन्दुस्त...