दुमका, जून 4 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना क्षेत्र के नारगंज गांव निवासी दिनेश पंडित की आरा जंक्शन के पास ट्रेन की पटरी पर सिर कटने से मौत हो गई। वह 27 मई को गांव के अन्य मजदूरों के साथ रोजगार के लिए अहमदाबाद जा रहे थे। परिजनों के अनुसार अंतिम बातचीत में दिनेश ने साथियों के साथ पैसों को लेकर विवाद होने और घर लौटने की बात कही थी। घर लौटे साथी राहुल व संतोष ने बताया कि दिनेश और नरेश पंडित चलती ट्रेन से कूद गए थे। हालांकि परिजन इस दावे पर संदेह जता रहे हैं। नरेश अब तक लापता है, जिससे रहस्य और गहरा गया है। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद जा रहे युवक की रास्ते में मौत, शव मिलने से गांव में शोक दिनेश की पत्नी ने बताया कि गांव में रोजगार नहीं मिलने के कारण उन्हें बाहर मजदूरी के लिए जाना पड़ा था। बुधवार को शव गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया।...