गिरडीह, जून 1 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी महेंद्र रवानी (34) 28 मई से लापता हैं। उनकी पत्नी रीता देवी ने सरिया थाना में आवेदन देकर पति की खोजबीन कराने की मांग की है। घटना के बाद से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। परिजनों के अनुसार, महेंद्र रवानी काम के सिलसिले में अहमदाबाद जाने के लिए घर से निकले थे। उनकी ट्रेन कोडरमा रेलवे स्टेशन से थी। बताया गया कि वह शाम करीब पांच बजे हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़कर कोडरमा पहुंचे थे। इसके बाद रात करीब नौ बजे उनकी पत्नी से मोबाइल पर अंतिम बार बातचीत हुई। परिजनों का कहना है कि उस बातचीत के बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और उनसे किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है। रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला है। इससे...