चंदौली, मार्च 31 -- सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पौनी गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश राजभर गुजरात के अहमदाबाद बीते 20 मार्च को नौकरी की तलाश में गया था। 23 मार्च को पैदल जाते समय एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए थे। जिससे घायल हो गया था। बीते रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी रामअशीष राजभर के तीन बेटों में राजेश राजभर सबसे बड़ा था। उनका दाह संस्कार सोमवार को बलुआ स्थित गंगा तट पर किया गया। राजेश के परिवार में उनकी पत्नी सरिता के अलावा एक बेटी और एक बेटा हैं। राजेश का भाई राकेश राजभर भी अहमदाबाद में ही काम करता था। पुलिस ने घटना की सूचना राकेश को दी, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...