बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा। उपजिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी पर ट्रक छोड़ने के एवज में 42 हजार रुपये लेने के आरोप के मामले में बैंक द्वारा ट्रांजेक्शन की जांच पूरी हो गई है। जिसमें सामने आया है कि अहमदाबाद के ईसानपुर के ललित पुत्र वीरेंद्र चौहान के खाते में 42 हजार ट्रांजेक्शन किया गया है। मामले की रिपोर्ट एलडीएम ने जिलाधिकारी को सौंप दी है। चित्रकूट के ट्रक मालिक अभय राज शुक्ला के अनुसार, ट्रक भरतकूप से गिट्टी लेकर सिंहपुर जा रहा था। रास्ते में एसडीएम की टीम ने ट्रक को रोककर ओवरलोडिंग का आरोप लगा कार्रवाई की चेतावनी दी। चालक द्वारा सभी वैध दस्तावेज दिखाने के बावजूद मामला नहीं सुलझा। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद के ललित कुमार के खाते में भेजे गए थे 42 हजार रुपये आरोप है कि कार्रवाई से बचाने के लिए बड़ी रकम की मांग की गई। ट्रक चालक ने तुरंत मालि...