बांदा, अप्रैल 19 -- अतर्रा (बांदा)। उपजिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी पर ट्रक छोड़ने के एवज में एक ट्रांसपोर्टर ने 42 हजार रुपये ऑनलाइन लेने का आरोप लगाया था। जिसे एसडीएम ने नकार दिया था। मामले को जिलाधिकारी ने संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए थे। मामले में बैंक द्वारा ट्रांजेक्शन की जांच पूरी हो चुकी है। जिसमें सामने आया है कि गुजरात के अहमदाबाद जिले के ईसानपुर के ललित पुत्र वीरेंद्र चौहान के बैंक आफ बड़ौदा के खाते में 42 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने जांच साइबर थाने पुलिस को निर्देशित किया था। वहीं कहा था मामले की जांच की जा रही है, एसडीएम और उसके चालक का जिस खाते में भेजे गए हैं उनसे कोई संबंध तो नहीं है? इस मामले की जांच की जाएगी। अगर मामला सही मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी, अन्यथा मामला झूठा मिलने पर ...