अहमदाबाद एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आमने-सामने आए, टला बड़ा हादसा
अहमदाबाद, जून 24 -- गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बुधवार शाम को उस समय एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब एयर इंडिया का एक विमान गलती से उसी रास्ते पर आ गया जहां इंडिगो का एक विमान पहले से मौजूद था और उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इस बारे में जानकारी देते हुए सूत्रों ने HT को बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 8 बजे उस वक्त हुई, जब मुंबई-अहमदाबाद एयर इंडिया के विमान को टैक्सीवे C और G के माध्यम से स्टैंड 34L पर जाने का निर्देश दिया गया था।लैंडिंग के बाद गलत दिशा में मुड़ गया AI का विमान इसी दौरान एयर इंडिया का विमान गलत दिशा में मुड़ गया और अहमदाबाद-मुंबई इंडिगो फ्लाइट के सामने आ गया। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि टैक्सीवे पर दोनों विमानों के बीच काफी दूरी थी। जिसके बाद इंडिगो की फ्लाइट को एयर इंडिया के विमान को रास्ता देने का निर्देश दिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.