अहमदाबाद-आसनसोल एक्सप्रेस में TTE की पिटाई, HHT मशीन भी तोड़ा; 3 यात्री गिरफ्तार
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- ट्रेन में यात्रियों की दबंगई का मामला सामने आया है। झांसी में अहमदाबाद से आसनसोल जा रही ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई को तीन यात्रियों ने कथित तौर पर पीट दिया। आरोपियों ने टीटीई के सरकारी कामकाज में इस्तेमाल होने वाले हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) को भी तोड़ दिया। घटना के चलते ट्रेन का परिचालन 54 मिनट तक प्रभावित रहा। जीआरपी ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे अधिकारी प्रदीप सुडेले ने बताया कि ट्रेन संख्या 19435 शनिवार रात 11:09 बजे ललितपुर स्टेशन से रवाना हुई थी। इसके कुछ ही देर बाद यात्रियों ने दो बार अलार्म चेन खींच दी। एक कोच में यात्रियों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात टीटीई राम सजीवन यादव स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई करने पहुंचे। यह भी पढ़ें- झगड़ा कर रहे कपल को बचाने ट्रैक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.