नई दिल्ली, अगस्त 17 -- गुजरात सीआईडी क्राइम ने असम से एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उस पर देश भर में 1,090 साइबर अपराधों में शामिल होने और 1,071.5 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन से जुड़े होने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रफीकुल आलम को असम के बारपेटा जिले से गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि वह व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए चीन में मौजूद अपराधियों से जुड़ा हुआ था। आरोपी एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का मास्टरमाइंड भी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...