अहमदनगर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में भल्लिया बुजुर्ग की शानदार जीत
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- अहमदनगर में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक समाजसेवी एवं भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. कौशल वर्मा ने स्वयं बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया। आठवें दिन अहमदनगर मास्टर इलेवन और भल्लिया बुजुर्ग की टीमों के बीच सात ओवर का मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अहमदनगर मास्टर इलेवन की पूरी टीम सात ओवर में 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में भल्लिया बुजुर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र पांच ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह, जगदीश वर्मा, आनंद वर्मा सहित आयोजन समिति के हर्षि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.