देवरिया, अप्रैल 20 -- मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव स्थित माता धाम मंदिर परिसर में श्रीहनुमंत ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें कथावाचक ने भक्तों को वीर हनुमान के अदभुत बुद्धि, विनम्रता और राम नाम के प्रति सच्ची भक्ति की कथा का रसपान कराया। रविवार को बरांव स्थित माता धाम मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि रत्नेश उर्फ निशू पांडेय ने व्यास गद्दी का पूजा-अर्चन कर कथा का शुभारंभ कराया। कथावाचक पंडित अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि सर्वोच्च ज्ञान क्या है और सच्चा ज्ञानी कौन है। जिसको लेकर भव्य ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें ऋषि वेदों, उपनिषदों और शास्त्रों के अपने-अपने ज्ञान पर गर्व कर रहे थे। इसमें वीर हनुमान भी मौजूद थे।उन्होंने कहा कि सभी ने अपने-अपने तर्क के हिसाब से अपने ज्ञान को प्रदर्शित किया। लेकिन जब वीर हनुमान की ...