देवरिया, फरवरी 18 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। व्यक्ति को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। अहंकार ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। यह बातें क्षेत्र के ग्राम बेलपार पंडित स्थित उपाध्याय कालोनी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस सोमवार को कथा व्यास मानस मणि शास्त्री ने कही। कथा के दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मार्मिक प्रसंग सुनाया। श्रीकृष्ण की जन्म कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा व्यास ने कहा कि जब पृथ्वी पर पाप बढ़ जाता है, साधु-संतों को कष्ट दिया जाने लगता है और धर्म की हानि होने लगती है, तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने बताया कि द्वापर युग में अत्याचारी कंस के अत्याचारों से जब धरती ...