मिर्जापुर, फरवरी 24 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द स्थित महावीर मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय महामृत्युंजय यज्ञ में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा श्रद्धालु यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना कर रहे हैं। छठवें दिन मंगलवार को सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन एवं अनुष्ठान संपन्न हुआ। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनंतानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि अहंकार और ईर्ष्या ईश्वर प्राप्ति, सुख-शांति और समृद्धि में सबसे बड़ी बाधाएं हैं। उन्होंने कहा कि जहां अहंकार होता है, वहां परमात्मा का वास नहीं होता। ईर्ष्या अज्ञान और आसक्ति का परिणाम है, जो मनुष्य को भीतर से कमजोर कर देती है। श्रीमद्भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि ईर्ष्या मन की शांति को नष्ट कर देती ...