मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- खतौली रविवार को आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर मुनिराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 अनुपम सागर महाराज सहित तीनों पूज्य मुनिराजों का श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सठेड़ी से मंगल विहार प्रारंभ हुआ। पूज्य मुनियों का विहार बुढ़ाना मोड़ स्थित जैन कीर्ति स्तंभ से होता हुआ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में श्री दिगम्बर जैन मंदिर, जक्की वाला, खतौली पहुंचा। जैन समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने श्रद्धापूर्वक पूज्य मुनिराजों की आगवानी की। बैंडबाजों की मंगल ध्वनि, जयघोष और भक्तिमय वातावरण ने संपूर्ण नगर को धर्ममय बना दिया। महिलाओं ने मंगल कलशों के साथ पूज्य गुरुदेव की परिक्रमा कर भावपूर्ण स्वागत किया।मंदिर यह भी पढ़ें- इस संसार में ऐसा व्यक्ति कोई नही है जो सुखी है पहुंचने पर पूज्य मुनिराज ने श्री के मंगल प्रवचन आयोजित हु...