कटिहार, दिसम्बर 29 -- कटिहार, एक संवाददाता कचना पुलिस ने अस्सी लीटर देशी शराब के साथ बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपी की पहचान बारसोई थाना क्षेत्र के जलकर निवासी पप्पू दास के रूप में किया गया है। आरोपी के खिलाफ शराब बंदी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...