वाराणसी, जनवरी 6 -- वाराणसी। अस्सी घाट पर हाल ही में मुंबई के घाटकोपर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकिता का कीमती मोबाइल छीनने के मामले में सोमवार को अस्सी पुलिस चौकी प्रभारी रोहित त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई डीसीपी काशी ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद की। बीते दिनों एक उचक्का सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकिता का मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। घटना की सूचना अंकिता ने भेलूपुर थाने को दी थी, लेकिन पुलिस ने केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने खुद मोबाइल ट्रेस किया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 14 मोबाइल बरामद किए थे। इस मामले की डीसीपी ने जांच का निर्देश दिया था, जिसके बाद अस्सी चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...