वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी। संस्कृति विभाग के उपक्रम सुर साधना में शनिवार को काशी की अंशिका सिंह ने सुगम गायन किया। अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस आनंद कानन के मंच पर अंशिका ने गायन का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना से किया। 'हे प्रथमेशवर गौरी नंदन' के बाद उन्होंने शिव भजन 'ओम नम: शिवाय', 'जरा डमरू बाजे शिव शंकर', 'रामा रामा रटते रटते' आदि भजन प्रस्तुत किए। तबले पर हर्ष यादव, हारमोनियम पर कृपा सिंधु और परकसन पर मुकेश विश्वकर्मा ने सहयोग किया। संयोजन डॉ. रत्नेश वर्मा, संचालन सीमा केसरी और धन्यवाद ज्ञापन श्याम कुमार केसरी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.