वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, हिटी। अस्सी घाट पर सायंकालीन दैनिक गंगा आरती से पूर्व कुर्सी पर बैठने के लिए रुपये लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि आरती के समीप आगे लगीं कुर्सियों पर बैठने के लिए एक निर्धारित धनराशि ली जाती है। प्रकरण सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। करीब एक माह पूर्व दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालुओं का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे आरोप लगा रहे थे आरती में शामिल होने औऱ कुर्सी पर बैठने के लिए रुपये की मांग की जाती है। रुपये नहीं देने पर शामिल होने नहीं दिया जाता है। शनिवार को एक बार फिर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुछ लोगों से रुपये ले रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं का आरोप है कि कुर्सी पर बैठने के लिए उन्होंने रुपये दिए हैं। नहीं ...