बोकारो, मई 22 -- वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पर आयोजित सुबह-ए-बनारस के संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में बोकारो के चित्रकार व कला शिक्षक सरोज कुमार मिश्र विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक और कला जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीतेश आचार्य ने किया। सरोज कुमार मिश्र ने कहा कि काशी की सांस्कृतिक परंपरा देश-दुनिया के कलाकारों को एक मंच प्रदान करती है। ऐसे आयोजन भारतीय शास्त्रीय कला और संस्कृति के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...