बोकारो, मई 22 -- वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पर आयोजित सुबह-ए-बनारस के संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता की युवा कलाकार वर्णाली दास वैराग्या ने कुचिपुड़ी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शास्त्रीय नृत्य की भावपूर्ण अभिव्यक्ति और मनोहारी मुद्राओं ने उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम में बोकारो के चित्रकार व कला शिक्षक सरोज कुमार मिश्र विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कलाकार वर्णाली दास वैराग्या की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक और कला जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीतेश आचार्य ने किया। सरोज कुमार मिश्र ने कहा कि काशी की सांस्कृतिक परंपरा देश-दुनिया के कलाकारों को एक मंच प्रदान करती है। ऐसे आयोजन भारतीय श...