अस्सी घाट पर कान पकड़वाकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। अस्सी घाट के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ। इसमें कथित तौर पर एक हिंदूवादी संगठन से जुड़ा युवक दूसरे युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए माफी मंगवा रहा है। वह युवक को मारपीट कर कान पकड़वाकर आसपास न दिखने की हिदायत दे रहा है। साथ ही इस तरह काम करने वाले अन्य युवकों को भी हिदायत दे रहा है। यह वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता के लिए भेलूपुर पुलिस को निर्देशित किया गया है। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं से अभद्रता और तोड़फोड़ का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.