लातेहार, जनवरी 13 -- चंदवा। चंदवा के वरिष्ठ भाजपा नेता, निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि तथा सांसद के पुराने मित्र महेंद्र साहू के अचानक अस्वस्थ हो जाने की सूचना पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह उनके निवास स्थान पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने महेंद्र साहू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनसे आत्मीय मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने भाजपा के पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने में महेंद्र साहू का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि पारिवारिक संबंधों से जुड़ा संगठन है, जहां मित्रता और समर्पण की भावना हमेशा रही है। मौके पर जिला अध्यक्ष बंशी यादव, अमित गुप्ता, राजकुमार पाठक, मुकेश पाण्डे, बबलू दुबे, अमलेश सिंह सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थ...