जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की खेल शाखा के तत्वावधान में सोमवार को न्यू सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुक्केबाजी मुकाबलों ने पूरे आयोजन को रोमांचक बना दिया, जिसमें 98 बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय पटमदा, करनडीह बॉक्सिंग क्लब, बारीडीह सेंटर, नमदा सेंटर, सीतारामडेरा सेंटर, मंगल सिंह क्लब, टाटा बॉक्सिंग सेंटर, मैंगो बॉक्सिंग सेंटर, केपीएस स्कूल मानगो और लोयोला स्कूल कदमा सहित कई संस्थानों की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी ने घंटी बजाकर किया। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल से शुरू अस्मिता सिटी लीग के तहत बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और कब...