बरेली, मार्च 9 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन माय भारत व खेलो इंडिया योजना के स्पोर्ट्स फॉर वूमैन (अस्मिता) के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से प्रेरित करते हुए उन्हें उपलब्धियों के नए मील के पत्थर तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करना था। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार, मेरा युवा भारत की उपनिदेशक पुष्पा सिंह, मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, अनीता नागर, प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, अन्य मनोरंजक एवं सामूहिक गतिविधियां (जैसे रस्साकशी आदि) प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली सभी प्रतिभागियों को प...