अस्मिता रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में सारण की राजनंदनी को कांस्य
छपरा, सितम्बर 28 -- मास स्टार्ट और टाइम ट्रायल में शानदार प्रदर्शन छपरा, एक संवाददाता। सारण की होनहार साइकिलिस्ट राजनंदनी ने अस्मिता राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने मास स्टार्ट और टाइम ट्रायल दोनों स्पर्धाओं में लगातार दो दिनों तक शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।
पुरस्कार और सम्मान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें पदक, प्रमाणपत्र व चार हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। राजनंदनी की सफलता से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। सारण साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. देव कुमार सिंह, सचिव संजीव कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह एवं कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.