लातेहार, मार्च 30 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम मैदान में आयोजित दो दिवसीय अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग का सोमवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए डीएसओ अविनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का सशक्त जरिया है। अस्मिता का अर्थ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। प्रतियोगिता के परिणामों में ग्रुप ए से डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार की टीम विजेता रही, जबकि केंद्र...