आगरा, अप्रैल 26 -- अस्मिता खेलो इंडिया वॉलीबॉल एवं टेबल-टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। आयोजन सचिव संजय गौतम ने बताया कि एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 27 अप्रैल को वॉलीबाल और 28 अप्रैल को टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल, न्यू सेंट स्टीफन स्कूल, दयालबाग वॉलीबॉल क्लब, ऑल सेंट्स स्कूल, स्टेडियम इलेवन, बीडी जैन कॉलेज, जीएस पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 की टीमें एंट्री करा चुकी हैं। प्रतिभाग की इच्छुक टीम 26 अप्रैल तक वॉलीबॉल कोच महेंद्र सिंह से संपर्क कर एंट्री कराएं। टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में अब तक 50 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करा लिया है। प्रतियोगिता अंडर-15, 19 एवं ओपन वर्ग में खेली जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी 26 अप्रैल तक सचिव डॉ. अलका शर्मा से संपर्क कर एंट्री कराएं।

हिंदी हिन...