आगरा, अप्रैल 17 -- अस्मिता खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता 18 अप्रैल को वैजयंती देवी इंटर कॉलेज, बिचपुरी में होगी। आयोजन सचिव संजय गौतम ने बताया कि जीएल पब्लिक स्कूल, वैजयंती देवी इंटर कॉलेज, लोटस वैली स्कूल, सीएल कॉन्वेंट स्कूल, सनफ्लावर शिक्षा सदन पब्लिक स्कूल, एके स्पोर्ट्स अकादमी, सेंट क्वीन मैरी स्कूल और बीडी इंटर कॉलेज की टीमें भाग लेंगी। सुबह 9 बजे कोच व मैनेजर की मौजूदगी में ड्रॉ होगा। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.