गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जनपद में स्वाइन-फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल स्टाफ को बचाव और मरीजों के उपचार का प्रशिक्षण दिलाएगा। संयुक्त जिला अस्पताल में शनिवार से प्रशिक्षण शुरू होगा। संयुक्त जिला अस्पताल के कार्यवाहक डॉ. योगेंद्र ने बताया कि इस संबंध में विभागीय निर्देश प्राप्त हो गए हैं। प्रशिक्षण में नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। मरीजों का उपचार करते समय मास्क पहनने, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में सावधानी बरतने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वाइन-फ्लू कोविड की तुलना में कम खतरनाक है, लेकिन संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अस्पतालों में सतर्कता जरूरी है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्...