सोनभद्र, जून 18 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक निजी अस्पताल के एक स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 14-15 जून की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल युवक रामविचार गोंड पुत्र भोला गोंड निवासी निकाई बोकराखाड़ी को कथित रूप से केएम हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा अस्पताल से ले जाया गया। आरोप है कि युवक को बिना विधिक प्रक्रिया पूरी किए अस्पताल से हटाया गया तथा बाद में 15 जून की सुबह करीब 6 बजे उसका शव सीएचसी परिसर में स्ट्रेचर पर छोड़कर चले गए। यह भी पढ़ें- यूपी में शर्मनाक हरकत: बदायूं के अस्पताल में मृत महिला के कानों...