प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही एक महिला के साथ दिन के उजाले में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप अज्ञात टेंपो चालक और उसके दो साथियों पर है। पीड़िता के मुताबिक वह घूरपुर जाने के लिए टेंपो में बैठी थी, लेकिन चालक उसे धोखे से करछना क्षेत्र के किसी अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसे चार दिन तक तीन थानों के चक्कर काटने पड़े। आखिरकार पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद 28 सितंबर को कीडगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।लालापुर थानाक्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक वह 24 सितंबर को दवा लेने के लिए एसआरएन अस्पताल आई थी। इसके बाद दोपहर में नए पुल से घूरपुर जाने ...