मोतिहारी, जनवरी 29 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल में मेडिकल कचरा के उठाव के लिए दोहरी व्यवस्था है। सदर अस्पताल के ओटी, प्रसव रुम व वार्ड से निकलने वाले मेडिकल कचरा उठाने का जिम्मा बायोवेस्ट मेडिकल प्रबंधन पटना को दिया गया है। वहीं, वार्ड में गिरे कचरा की साफ सफाई का जिम्मा जीविका को दिया गया है। यानी दोहरी सफाई की व्यवस्था है। मगर हालत यह है कि वार्ड में गिरे कचरा या वार्ड से बाहर फेंके गए कचरा का उठाव हर रोज नहीं होता है। बार बार सदर अस्पताल प्रबंधक के द्वारा कहने पर दो तीन दिन के बाद हटाया जाता है। तब तक गंदगी और बदबू में रहने को मरीज मजबूर होते हैं। ओटी सहायक और लेबर रुम स्टॉफ के अनुसार कचरा प्रबंधन के द्वारा रविवार को कचरा का उठाव नहीं करने से लेबर रुम ओर ओटी में कचरा का ढेर लग जाता है। जिसके बदबू के कारण ओटी से लेकर लेबर रु...