इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा, संवाददाता। जिला अस्पताल से मिले सीरप को पिलाने के बाद एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। बुखार आने पर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आये थे। अस्पताल से मिले सीरप बच्ची को पिलाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और परिजन आनन-फानन में फिर से अस्पताल लेकर आए जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टर द्वारा रेफर कर दिया। इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल से मिले सीरप में जहर होने का आरोप लगाया और दर्जनों लोग अस्पताल में एकत्रित हो गए हंगामा करने का प्रयास किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों की बात सुनकर उन्हें शांत कराया ।सैफई रोड पर कुनैरा के पास गांव नगला मुकुंदी के रहने वाले विपिन कुमार की डेढ़ वर्षीय बच्ची श्रेयांशी को बुधवार को सर्दी-जुकाम के साथ बुखार आ गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.