अस्पताल से मां कामाख्या धाम पहुंचे विधायक, दर्शन किया
अयोध्या, अप्रैल 4 -- बाबा बाजार। बीमारी से उबरने के बाद रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने शनिवार को मां कामाख्या मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और मां का आशीर्वाद लिया। अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद वे वे सीधे मंदिर पहुंचे। यहां क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विधायक यादव ने कहा कि मां कामाख्या के चरणों में ही सच्ची शांति, ऊर्जा और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि अब वे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.