लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ। 40 लाख रुपये कीमत के सोने के सिक्के 20 लाख रुपये में बेचने का झांसा देकर मुंबई के टप्पेबाजों ने आलमनगर की बजरंग अस्पताल संचालिका विद्यावती को जाल में फंसाया। उन्हें मुंबई के कल्याण बुलाया। कहा कि नासिक के जंगल में उन्हें खजाना मिला है। कम दामों में खजाना बेचने का झांसा दिया। इस पर अस्पताल संचालिका परिचित के साथ ट्रेन से पहुंची। ट्रेन में मिले टप्पेबाजों दीपक और राजू ने उन्हें नशीला पदार्थ मिला हलवा खिलाया। संचालिका और उनका परिचित नौशाद जब अचेत हो गया तो टप्पेबाज बैग से 20 लाख रुपये निकालकर फरार हो गए। पीड़िता ने मुंबई में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा अब तालकटोरा थाने के ट्रांसफर किया गया है। मामले की विवेचना अब तालकटोरा पुलिस द्वारा की जाएगी। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.