गोंडा, अप्रैल 14 -- अलावल देवरिया, संवाददाता। उर्वरक विक्रेता आनन्द पांडेय हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में बाप बेटे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अस्पताल संचालक सहित अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपी भी पुलिस के रडार पर हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं अस्पताल संचालक सरकारी डाक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गोंडा मेडिकल कॉलेज के सीएमएस से पत्राचार भी किया है। बेलहरी गांव के रहने वाले उर्वरक विक्रेता आनन्द पांडेय अपने भांजे सत्यम के बुलावे पर रविवार की रात को अस्पताल में विवाद सुलझाने गये थे, जहां पर उनकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वहीं भांजा सत्यम भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.