भदोही, जुलाई 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित धनवन्तरी चिकित्सालय एवं पंचकर्म केंद्र में काम करने वाली एक नर्स ने अस्पताल संचालक के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी और साक्ष्य मिटाने की भी बात तहरीर में कही। पुलिस ने आरोपित बेटे, पिता एवं अज्ञात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। जिला रोहतक (हरियाणा) निवासी पीड़िता ने तहरीर में कहा कि पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। करीब नौ माह पूर्व उक्त अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत हुई थी। कार्य शुरू करने के 10 दिन बाद ही अस्पताल संचालक डा. हरिशंकर त्रिपाठी के पुत्र अभिषेक त्रिपाठी निवासी खरगापुर, थाना ऊंज ने अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया। पीड़िता के शादीशुदा और आठ वर्ष की बेटी होने की जानकारी देने के बावजूद आरोप...