कुशीनगर, फरवरी 26 -- कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोधी छपरा निवासी एक 55 वर्षीय महिला सुगिया देवी की कोटवा में स्थित एक निजी अस्पताल में बच्चेदानी का आपरेशन करने के दौरान बुधवार को मृत्यु हो गई थी। गुरुवार को मृतका के परिजनों ने निजी अस्पताल के डाक्टर पर आपरेशन के दौरान सुगिया देवी की दोनों किडनी निकालने का आरोप लगाते हुए गांव के समीप सड़क पर शव रखकर खड्डा पनियहवा मार्ग जाम कर दिया।इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने परिजनों को दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। वहीं अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन मिलने के दो घंटे बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोधी छपरा निवासी सुगिया देवी 55 वर्ष पत्नी मोतीलाल साहनी की...