कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। सेनपश्चिम पारा में अस्पताल संचालक ने तीन यू-ट्यूबर पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हनुमंत विहार के खाड़ेपुर कालोनी में रहने वाले सौरभ वर्मा अस्पताल संचालक हैं। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के द्विवेदी नगर में उनका जगन्नाथ हास्पिटल है। सौरभ का आरोप है कि यूट्यूबर मनोज कुमार शुक्ला, मुकेश यादव और मनीष गुप्ता उन्हें गलत और झूठी खबरें चलाकर उनका अस्पताल बंद कराने का डर दिखाकर रंगदारी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपितों ने उल्टा उन पर ही समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे प्रताड़ित होकर उन्होंने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आ...