फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।मसेनी चौराहे के निकट स्थित ग्लोबल अस्पताल में गैस रिसाव होने की घटना के बाद सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अवनींद्र कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। टीम में नमामि गंगे की परियोजनाधिकारी भी शामिल थीं। यहां पर सीएमओ ने गैस के रिसाव को लेकर पूरी जानकारी हासिल की। जांच में पता लगा कि फार्मेलिन गैस के रिसाव से मरीजों की आंखों में जलन हुयी थी हालंाकि कोई और बात सामने नहीं आयी। सीएमओ ने अस्पताल के संचालक को हिदायत देते हुये कहा कि संवेदनशील उपकरणों का रख रखाव सही ढंग से रखें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए और समय समय पर इसको चेक भी करते रहें। यह भी पढ़ें- सीएमओ को निरीक्षण में सफाई व्यवस्था ध्वस्त मिली ऐसे इंतजाम हों जिससे कि किसी तरह की कोई मरीजों के सामने समस्या न बने। बता दें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.