कुशीनगर, नवम्बर 29 -- कुशीनगर। रामकोला के गीतांजलि हॉस्पिटल में जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद प्रसूता की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई तय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ऑपरेशन और उसके बाद प्रसूता की मौत के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की पोल खोल दी है। इसके अलावा पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जांच टीम के समक्ष सभी साक्ष्य शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत किया। जांच पूरी होने के बाद टीम ने अस्पताल संचालक, इंचार्ज, ऑनकाल आकर ऑपरेशन करने वाले सर्जन और मरीज को वहां पहुंचाने वाली आशा के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए अपनी आख्या डीएम को भेज दी है। माना जा रहा है कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव के निवासी महेंद्र कुशवाहा की 30 वर्षीय पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा होने पर 21 नवंबर को जनपद मुख्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.