नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में 819 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं लेकिन राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने अगले सत्र से नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्ताव में कहा गया है कि यदि कोई लीज पर अस्पताल लेकर मेडिकल कॉलेज खोलना चाहता है, तो वे अस्पताल के साथ 30 साल की लीज करके मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनएमसी ने 2026-27 सत्र के लिए नए मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ-साथ मौजूदा कॉलेजों में सीटें बढ़ाने के लिए भी आवेदन मांगे हैं। लेकिन कहा गया है कि किसी भी हालात में कॉलेज को 150 सीटों से ज्यादा की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, पूर्व में अधिकतम 250 सीटों तक की मंजूरी थी लेकिन अब इस पर रोक लग चुकी है। प्रस्ताव में कहा गया है, यदि किसी संस्था के पास अपना अस्पताल नहीं है और वह मेडिकल कॉले...